News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएचसी कप्तानगंज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण,लापरवाई पर लगाई फटकार

Farendra Pandey

Reported By:

May 20, 2022  |  7:43 PM

1,734 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएचसी कप्तानगंज का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण,लापरवाई पर लगाई फटकार
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बाहरी दवा लिखने वाले डॉक्टर को जिलाधिकारी ने लगाई फटकार दिए कड़े निर्देश
  • कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला
  • मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शासन को पत्र लिखने हेतु किया निर्देशित
  • डॉक्टर भगवान के रूप होते हैं, पेशे को बदनाम मत कीजिये- डी0 एम0
  • राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद द्वारा किया गया था निरीक्षण

कुशीनगर ।  कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में मा0 राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद को मिली शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने संबंधित डॉक्टर को आज अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

आपके लिए और..- “अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने...

विदित हो कि माननीय राज्य सभा सांसद द्वारा बीते बुधवार को कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के क्रम में डॉक्टर द्वारा बाहरी दवाएं लिखने को काफी गंभीरता से लेते हुए खामियों को दूर करने का निर्देश दिया गया था। इस क्रम में जिलाधिकारी ने त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अब्दुल सउद, डॉक्टर रुपेश कुशवाहा व महिला चिकित्सक डॉक्टर अदिति सिंह को अपने केबिन में बुलाकर गहरी नाराजगी व्यक्त की, फटकार लगाया तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शासन को पत्र लिखने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने संबंधित डॉक्टर से बाहर की दवा लिखने का कारण पूछा,उन्हें बताया कि यह अनैतिक है, डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं पर यदि आप लोगों के द्वारा इस तरीके के कार्य किए जाएंगे तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा और इससे आम जनता दुष्प्रभावित होगी। डॉक्टर के पेशे को बदनाम मत कीजिये जिलाधिकारी ने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति दर्ज की की जन औषधि केंद्र अस्पताल के अंदर बना हुआ था।

उक्त मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी श्याम कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया था और उन्हें अब कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।
उन्होनें कहा कि बाहर की दवा लिखने वाले संबंधित डॉक्टर को उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया और अब जिलाधिकारी के निर्देश पर शासन को भी पत्र लिखा जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर
खड्डा: भेडी जंगल के बलुआ टोले में धड़ल्ले से चल रहा अवैध बालू खनन, प्रशासन बेखबर

बलुआ टोले में खेतों में बने बड़े बड़े गड्ढे अवैध बालू खनन की ओर…

“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”
“अपने जवान को अंतिम सलाम… जब एसपी केशव कुमार ने दिया कंधा, पुलिस लाइन में छलक पड़े जज़्बात”

कुशीनगर। कुछ दृश्य शब्दों से नहीं, भावनाओं से बयान होते हैं। शनिवार को कुशीनगर…

विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विश्व जनसंख्या दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कसया कुशीनगर 11 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ एवं जिला…

UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking