News Addaa WhatsApp Group

सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र से शुरू होगा सपा का चुनाव अभियान,13 नवंबर को गोरखपुर से रथयात्रा शुरू होकर कुशीनगर पहुचेगी।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Nov 8, 2021  |  7:59 PM

418 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी के संसदीय क्षेत्र से शुरू होगा सपा का चुनाव अभियान,13 नवंबर को गोरखपुर से रथयात्रा शुरू होकर कुशीनगर पहुचेगी।
  • समाजवादी विजय यात्रा का तीसरा चरण गोरखपुर से कुशीनगर तक 13 नवंबर से शुरू होगा।

कुशीनगर । समाजवादी विजय यात्रा (Samajwadi Vijay Yatra) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी (Yogi Adityanath) के गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) से शुरू होकर कुशीनगर (Kushinagar) में खत्म होगी।समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा का तीसरा चरण पूर्वांचल में होगा।अखिलेश 13 नवंबर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से रथयात्रा निकालेंगे। यह रथयात्रा गोरखपुर से कुशीनगर जाएगी।इसके जरिए अखिलेश यादव पूर्वांचल में अपनी पार्टी के लिए हुंकार भरेंगे। अखिलेश यादव ने 12 अक्तूबर को रथयात्रा कानपुर से शुरू की थी और बुंदेलखंड का दौरा किया था।

आज की हॉट खबर- खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

प्राप्त जानकारी अनुसार अखिलेश यादव की समाजवादी विजय यात्रा का कार्यक्रम

1) शनिवार 13 नवम्बर को सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे अखिलेश यादव व करेंगे जनसंपर्क।

2) गोरखपुर से विजय रथयात्रा लेकर कुशीनगर पहुंचेंगे अखिलेश यादव।

3) 13 नवम्बर को कुशीनगर में करेंगे रात्रि विश्राम।

4) 14 नवम्बर को विजय रथयात्रा के बाद कुशीनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे अखिलेश यादव।

संबंधित खबरें
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज
खड्डा: नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में मुकदमा दर्ज

खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
विधायक पी.एन. पाठक के पूज्य पिता लाल बाबू पाठक का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के कुशीनगर विधान सभा से लोकप्रिय विधायक पी.एन. पाठक के…

कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking