News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, यूपी 112 के Whatsapp नंबर पर भेजा गया मैसेज, जांच में जुटीं टीमें!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2020  |  6:11 AM

978 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी को जान से मारने की धमकी, यूपी 112 के Whatsapp नंबर पर भेजा गया मैसेज, जांच में जुटीं टीमें!

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से बड़ी खबर आ रही है. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को जान से मारने की धमकी बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को जेल से न छोड़ने पर ये धमकी दी गई है. यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी का मैसेज भेजा गया है. पता चला है कि 9696755113 नंबर से मैसेज भेजा गया है. फिलहाल मामले में हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर कर ली है. पुलिस और साइबर सेल की टीमें जांच में जुटी हुई हैं.

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

पहले भी आते रहे हैं धमकी भरे मैसेज, हुई थी गिरफ्तारी

बता दें सीएम योगी को लेकर पहले भी कई बार धमकी भरे मैसेज यूपी 112 के पास आ चुके हैं. जिसके बाद लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी. इसी साल जून में यूपी पुलिस की इमरजेंसी सर्विस यूपी 112 के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज भेजा गया, जिसमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. इससे पहले मई महीने में भी ऐसी ही एक धमकी पर मुंबई के कामरान अमीन को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking