सुकरौली/कुशीनगर।कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए राज्य सरकार द्वारा लगाए गए आंशिक लॉकडाउन में एक स्थान पर भारी भीड़ इकट्ठा होने के कारण आपद प्रबंधन एक्ट के अंतर्गत ग्राम डुमरी मलाव कोतवाली हाटा में कुछ नामजद सहित लगभग 50 अज्ञात लोगो पर भा०द०वि० व 51(बी) के तहत धारा188/269/270/271 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।बताते चलें कि दो दिन पहले एक वीडियो वायरल जिसमें काली मंदिर के पास भारी संख्या में महिलाओं द्वारा इकट्ठा होने का हुआ था।जिसमे मुखबिर की सूचना पर उ०नि० सुरेन्द्र बहादुर सिंह प्रभारी सुकरौली , हे०का अजय कुमार राय,का०अंकुर चौधरी ने मौके पर पहुँचकर इकट्ठा भीड़ को महामारी संक्रमण की बात बताते हुए भीड़ ना लगाने की चेतावनी देकर छोड़ दिया।किन्तु पुनः नामजद आरोपियो द्वारा ग्राम डुमरी मलाव केपश्चिम सिवान में एक मंदिर पर इकट्ठा हुई।तत्पश्चात प्रभारी सुकरौली द्वारा कुछ नामजद तथा 50 से अधिक अज्ञात लोगो पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कार्यवाही की।
कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…
कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…
कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…