सुकरौली/कुशीनगर | कुशीनगर जिले के विकास खण्ड सुकरौली के ग्रामसभा पगरा मे ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों द्वारा सम्मय माता के मन्दिर के सटे सामुदायिक शौचालय का करा रहे निर्माण का ग्रामवासियों द्वारा विरोध करने पर एसडीएम हाटा प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अहिरौली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार अपने हमराहियों के साथ, राजस्व विभाग की टीम व हल्का लेखपाल मौके पर पहुँचकर मौके का जायजा लिया। सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिये दूसरी जगह मन्दिर के पश्चिम तरफ चिन्हित किया गया। ग्रामवासियों की माँग थी कि धार्मिक स्थल सम्मय माता के मन्दिर से हटकर सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया जाँय।इसका विरोध करते हुए ग्रामीणों द्वारा कार्य रोके जाने और मामले को निपटाने के लिए ज्ञापन भी दिया था।इसी का संज्ञान लेते हुए एसडीएम हाटा ने सामुदायिक शौचालय के लिये मन्दिर से हटकर दूसरा जगह चिन्हित कराया।
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…