News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली क्षेत्र बना लकड़ी की तस्करी का अड्डा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2020  |  11:54 AM

1,055 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली क्षेत्र बना लकड़ी की तस्करी का अड्डा
  • सुकरौली क्षेत्र बना लकड़ी की तस्करी का अड्डा
  • रेंजर बोले अभियान चलाकर होगी वन तस्करों पर कार्यवाई

चंद्रप्रकाश त्रिपाठी/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

सुकरौली। क्षेत्र में लकड़ी और पत्थर की धड़ल्ले से तस्करी हो रही है। माफिया का यह धंधा पिछले कई सालों से फलफूल रहा है। इसके बावजूद संबंधित विभाग चुप्पी साधे हुए हैं।
हाटा तहसील क्षेत्र के रामपुर,बंचरा,ढाढा,जोल्हिनिया के आस पास रात के अंधेरे में चोरी छुपे हरा पेड़ काटकर भवन निर्माण के लिए लकड़ी तैयार करते हैं और बाद में बिचौलियों के माध्यम से मंजिल तक पहुंचा दी जाती है। ग्रामीण दबी जुबान बताते हैं कि लकड़ी एवं पत्थर का अवैध धंधा वन विभाग और प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।गांव के लोगों द्वारा विभाग और पुलिस प्रशासन को दी जाती है और कार्यवाई के नाम पर कभी कभी धर पकड़ भी की जाती है लेकिन दूसरे ही दिन छोड़ दिया जाता है।

वन रेंजर राजेश कुशवाहा का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा रात में पेड़ों की कटान की शिकायत मिली है।क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध कटान की जानकारी जुटाई जाएगी।यदि विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत हुई तो कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking