News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: दूरी कम, किराया ज्यादा, मनमानी किराया वसूलने से सवारी परेशान l

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Dec 21, 2020  |  1:15 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: दूरी कम, किराया ज्यादा, मनमानी किराया वसूलने से सवारी परेशान l
  • दूरी कम, किराया ज्यादा।
  • मनमानी किराया वसूलने से सवारी परेशान l
  • लॉकडाउन के नियमो का पालन, बेअसर।

सुकरौली/कुशीनगर।कोरोना महामारी में जारी किए गए लॉकडाउन के समय दिशानिर्देशों का पालन अब ऑटो चालकों के लिए मनमानी का सबब बन चुका है।लाकडाऊन के समय आवाजाही बंद होने के कारण लोगो का आना जाना लगभग बंद हो गया था l बहुत जरुरी काम के लिए ही लोग घर से बाहर निकलते थे l उस समय ऑटो चालक सवारी कम के कारण प्रति सवारी ज्यादा किराया वसूलते थे l लेकिन लाकडाऊन समाप्त हो जाने के बाद आज भी ऑटो चालको की मनमानी बदस्तूर जारी है l आलम यह है ठूस ठूस कर दस बारह की संख्या में सवारी बैठा रहे हैं l लेकिन किराया आज भी लाकडाऊन का ही वसूल रहे हैं l किराये को लेकर सवारी और ऑटो चालको के बीच आये दिन झड़प देखा जा सकता है।आलम यह है कि तय दूरी का किराया लगभग तीन गुना सवारियों को चुकाना पड़ता है।राज्यमार्गो को जोड़ने वाली सड़को पर किराए की बात तो दूर मुख्य मार्गो सहित जिले मुख्यालय की यात्रा का यही हाल है।सरकार को इस समस्या पर भी ध्यान देते हुए ऑटो चालक एसोसिएशन से बात करना चाहिए।अगर समय रहते ऑटो चालको के मनमाना किराया वसूली पर अंकुश नहीं लगाया तो कभी भी किराये को लेकर सवारियों एवं ऑटो चालको के बीच विबाद हो सकता है l लगभग सभी रुटों का यही हाल है l

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking