सुकरौली/कुशीनगर।पंचायत चुनाव के लिए जनपद कुशीनगर के घोषित 29 अप्रैल को अंतिम चरण के मतदान में मिलने वाले चुनाव चिन्ह पाने की होड़ ब्लॉक परिसर में पूरे दिन दिखी।चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों द्वारा अपने चुनाव चिन्ह के डुप्लीकेट पर्चो की ख़रीदारी के लिए भी भीड़ स्टॉलों पर दिखी ताकि वह अपने वोटरों को अपने चिन्हों के बारे में बता सके।चुनाव चिन्हों की बात करे तो जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरी,उगता हुआ सूरज, कप-प्लेट कलम- दवात ,कुल्हाड़ी केतली,कैची आदि जबकि प्रधान पद के लिए अनाज ओसाता किसान, इमली, कन्नी, कार, किताब कैमरा आदि लगभग 18 चिन्ह तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईट आदि कई चुनाव चिन्ह आबंटित हुए।चूंकि परिसर में भीड़ दिखी लेकिन लोगो के चेहरों पर मास्क देखा जा सकता था।

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…
सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…