News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुकरौली: सशस्त्र सीमा बल में तैनात जवान का आकस्मिक निधन, शव पहुंचा उसके ससुराल

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Oct 23, 2022  |  6:09 PM

1,305 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली: सशस्त्र सीमा बल में तैनात जवान का आकस्मिक निधन, शव पहुंचा उसके ससुराल WhatsApp
Responsive image
  • राजकीय सम्मान से एसएसबी जवान के पार्थिव शरीर का हुआ अंतिम संस्कार

सुकरौली/ कुशीनगर । एक तरफ जहां सारा देश दीपावली का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारिया कर रहा है, वही सुकरौली क्षेत्र के लिए एक बुरी खबर सामने आई है असम के सोलापुर की सीमा पर देश की रक्षा करने वाले एसएसबी जवान प्रदीप कुमार पुत्र कंचन प्रसाद (उम्र 35 वर्ष) की आकस्मिक निधन हो गया।

आपके लिए और..- आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS...

बताते चलें की एसएसबी जवान गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के भक्ता गांव के निवासी थे।किंतु वे अपनी ससुराल पिपरा हुमेल में रहते थे। कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे तितला (भैरो चौराहा रोड) पर जमीन खरीद कर मकान बनवा सपरिवार रहने लगे।जिनकी कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी इस दौरान वह असम के सोलापुर में ड्यूटी कर रहे थे। ऑन ड्यूटी एसएसबी जवान की तबीयत बिगड़ी जिसकी सूचना उन्होंने दूरभाष के जरिए पत्नी नीलम को तत्काल अपने पास आने की कही। किन्तु पत्नी को रास्ते में ही पति की आकस्मिक निधन होने की सूचना मिली। जिसका पार्थिक शरीर बीते शनिवार शाम तितला पहुंचा। पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया गांव की जनता से अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। वहीं रविवार को सुबह स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों ने एसएसबी जवान को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन व एसएसबी के जवानों ने प्रदीप कुमार की पार्थिव शरीर लेकर यात्रा शुरू की तो अंतिम दर्शन करने वाले लोगों की हुजूम उमड़ पड़ा। जहां लोगों ने वंदे मातरम भारत माता की जय व प्रदीप कुमार अमर रहें के नारे लगाते हुए माहौल गमनीम हो गया।

इस दौरान एसएसबी जवान की पत्नी नीलम अपने पति की पार्थिक शरीर उसके गांव को जाने से मना कर रही थी स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों व सेना के जवानों के समझाने बुझाने पर भक्ता गांव ले जाने को राजी हुई। जिसके बाद एसएसबी जवान की पार्थिव शरीर कुछ समय के लिए भक्ता गांव लोगों के अंतिम दर्शन कराने हेतु पहुंचा।

पार्थिव शरीर पहुंचते ही मोहल्ले में कोहराम मच गया। वहां से पार्थिव शरीर देवरिया जिले अंतर्गत हेतिमपुर स्थित अंत्येष्टि स्थल पहुंचा जिसका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वही मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने भी शहीद के शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके परिवार जनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एसएसबी जवान के पत्नी नीलम के साथ तीन बच्चे निधि 14 वर्ष, साहिल 11 वर्ष तथा प्रतीक 8 वर्ष का रो- रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking