News Addaa WhatsApp Group Join करें

सुशांत सिंह के सुसाइड मामलें में आया नया मोड़, उनके पिता केके सिंह ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज करा ये पांच गंभीर आरोप लगाए है

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 29, 2020  |  5:23 AM

1,089 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुशांत सिंह के सुसाइड मामलें में आया नया मोड़, उनके पिता केके सिंह ने सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज करा ये पांच गंभीर आरोप लगाए है WhatsApp
Responsive image

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput) के सुसाइड मामले में उनके पिता केके सिंह ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है. मंगलवार शाम को पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में 9 पेज की एफआईआर में सुशांत के पिता ने एक्ट्रेस पर कई गंभीरआरोप लगाए. केके सिंह ने कहा कि रिया ने 8 जून 2020 को सुशांत से ब्रेकअप किया था और साथ ही सुशांत के घर से रिया कैश और ज्वैलरी भी साथ लेकर गई थीं. रिया सुशांत की मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक करने की धमकी भी दे रही थीं. आइए, अब पढ़ते हैं सुशांत के पिता के वो पांच आरोप जो उन्होंने रिया के खिलाफ लगाए हैं.

आपके लिए और..- सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय...

1. इस एफआईआर में यह भी बताया गया है कि रिया ने 22 मार्च को देश में कोरोना वायरस के कारण लगने वाले लॉकडाउन से पहले ही सुशांत के विश्वसनीय बॉडीगार्ड को नौकरी से निकाल दिया था.

2. एफआईआर में यह भी लिखा है कि रिया ने सुशांत के क्रेडिट कार्ड से पिछले साल बहुत सारी शॉपिंग की थी. इसके अलावा एक विज्ञापन की शूटिंग के सिलसिले में रिया को यूरोप जाना था, वहां के लिए रिया के टिकट से लेकर इस ट्रिप का पूरा खर्चा भी सुशांत ने उठाया था.

3. सुशांत के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को जबरदस्ती दवाइयों का ओवरडोज दिया और कई बार सुशांत को परिवार से मिलने से भी रोका. सुशांत के पिता केके सिंह ने उन डॉक्टर्स के ऊपर भी सवाल उठाए जो सुशांत का इलाज कर रहे थे.

4. सुशांत सिंह के पिता का आरोप है कि, ‘जब उन्होंने अपने बेटे का बैंक रिकॉर्ड चेक किया तो उन्होंने देखा कि एक साल में 17 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं जिसमें से 15 करोड़ एक ऐसे खाते में ट्रांसफर किए गए थे जिसका सुशांत से कोई लेनादेना नहीं था, उनका कहना था कि रिया के सभी बैंक अकाउंट्स की जांच होनी चाहिए जिससे पता चल सके कि रिया ने उन पैसों में से कितने पैसों का इस्तेमाल और कैसे किया.

5. सुशांत के पिता के अनुसार, सुशांत केरला के कुर्ग जाना चाहता था, वह अपने दोस्त महेश शेट्टी के साथ वहां ऑर्गनेमिक खेती के लिए जमीन देखने जाने वाले थे लेकिन रिया इसका विरोध कर रही थीं. यहां तक कि उन्होंने सुशांत को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी तो वह उनकी मेडिकल रिपोर्ट भी सार्वजनिक कर देंगी. सुशांत के पिता का कहना है कि जब उनके बेटे ने इस पर ऐतराज जताया तो रिया को लगा कि अब उन्हें सुशांत की जरूरत नहीं है, इसके बाद वह घर से कैश, लैपटॉप, ज्वैलरी, क्रेडिट कार्ड और मेडिकल रिपोर्ट्स लेकर चली गईं.

बता दें, रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, रिया के माता-पिता और सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी पर भारतीय दंड संहिता के अंदर अलग-अलग धाराओं जैसे धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा आईपीसी की धारा 342,380,406,धोखाधड़ी देने के लिए धारा 420 के साथ धारा 506 और 120 के तहत मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, और मेडिकल हेल्थ केयर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत
सुकरौली मे हुई कई घटनाएं…तीन सड़क हादसा, दो गंभीर, एक मौत

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली क्षेत्र में कल मंगलवार के दिन तीन सड़क हादसे और…

कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा
कुशीनगर: 20 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या, भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा

हाटा कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के बेलवा सुदामा गांव में मंगलवार रात करीब 7/30…

जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम
जनगणना कार्य में लापरवाही न बरतें कर्मी, सटीक आंकड़े जुटाने पर दें जोर-एसडीएम

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील सभागार में मंगलवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मियों का…

सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा
सड़क हादसे में छात्रा की मौत, सड़क पार करते समय बेकाबू ट्रक ने रौदा

सुकरौली/कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के तितीला चौराहे के पास सड़क में पार करते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking