हाटा/कुशीनगर। बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष चंद्र भूषण पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक कर अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के विशेष सचिव प्रफुल्ल कमल द्वारा अधिवक्ताओं को अराजक तत्व कहने के विरोध में निंदा कर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि विशेष सचिव अमर्यादित भाषा को वापस लें वहीं सरकार से विशेष सचिव के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता रामेश्वर पाण्डेय, रविंद्र प्रताप मिश्र, श्री प्रकाश पाण्डेय, राजेंद्र त्रिपाठी, रवि नारायण त्रिपाठी, रौनक अली खा, कामेश्वर नाथ पाण्डेय, योगेंद्र त्रिपाठी, फौजदार प्रसाद, दिलीप मिश्र,सिद्धार्थ कुमार पाण्डेय, सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…