News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: अपर पुलिस अधीक्षक ने हाटा कोतवाली का किया निरीक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 16, 2021  |  7:42 PM

961 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अपर पुलिस अधीक्षक ने हाटा कोतवाली का किया निरीक्षण

हाटा/कुशीनगर | हाटा कोतवाली का आज अपर पुलिस अधीक्षक अयोध्या प्रसाद सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
मंगलवार को हाटा कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे एडीशनल एसपी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों पर नकेल कसने के पुलिस को आदेश दिए। इस दौरान उन्होंने कोतवाली के समस्त अभिलेखों, असलाह, मेस आदि का निरीक्षण किया। एएसपी श्री सिंह ने कोतवाली परिसर में वर्षों से जब्त वाहनों के निस्तारण करने तथा कोतवाली परिसर की साफ सफाई का विशेष ध्यान देने का प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक को दिया।साथ ही उपस्थित पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए। एडिशनल एसपी ने अपराध से संबंधित रजिस्टर जांच करते हुए कोतवाली के सक्रिय अपराधियों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोतवाली में अपनी शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों से मधुर व्यवहार कर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करें ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बना रहे। वहीं उन्होंने पुलिस को अपराधों से संबंधित अपराधियों की अलग से सूची तैयार करने के आदेश दिए। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक को को यह भी निर्देश दिए गए कि एक ही व्यक्ति के नाम दो से अधिक शस्त्र लाइसेंस की पूरी डिटेल जिले को भेजने का निर्देश दिया।
इस दौरान एस आई भिखू राय,कस्बा चौकी इंचार्ज रमेश पुरी,एस आई ओमप्रकाश यादव,एस आई सदानंद,एस आई भूपेंद्र सिंह,चंदन प्रजापति, दीनानाथ यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking