News Addaa WhatsApp Group

हाटा: आर आर टीम द्वारा कोविड के गम्भीर रोगी को L2 हॉस्पिटल रेफर किया गया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 6, 2021  |  4:19 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: आर आर टीम द्वारा कोविड के गम्भीर रोगी को L2 हॉस्पिटल रेफर किया गया
  • कुल 92 व्यक्तियों की हुई कोविड जांच

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा की आर आर टीम एक व दो द्वारा आज हाटा ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभाओं में कोविड के मरीजो को दवा वितरित कर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम टीम के सदस्यों द्वारा ली गयी।
टीम दो द्वारा पगरा गांव में एक 15 वर्षीय बच्ची जो कोविड से ग्रसित थी उसकी स्वास्थ्य का जायजा लेने पहुँची तो उंसी स्तिथि गम्भीर देखते हुये उसे कोविड के L2 लेवल के हॉस्पिटल के लिये रेफर कर दिया गया। फिर वहाँ से टीम भ्रमण हेतु ढांढां पहुँचकर वहाँ के रोगी को दवा देकर हाल-चाल जाना।
टीम एक द्वारा रधिया देवरिया,आहिरौली बाजार का भ्रमण कर वहाँ के मरीजो को दवा देकर उनका स्वास्थ्य का जायजा लिया गया। टीम के सदस्य डॉ अलीमुल्लाह व डॉ आशुतोष मिश्र द्वारा दो गज की दूरी व मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी गयी। घर से बाहर न निकलने को कहा गया। टीम में डॉ विनय शाही,डॉ मैनुद्दीन, डॉ अनिता,लखीचंद गुप्ता,डॉ आशुतोष मिश्र,राजीव कुमार राय,बबिता,रिंका पटेल,एल सतीश सिंह आदि मौजूद रहे।
वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद के परिसर में एलटी विजयकृष्ण द्विवेदी व राजकुमार द्वारा कुल 92 व्यक्तियों की आरटीपीसीआर जांच हेतु सैम्पल लिया गया। रिपोर्टिंग का कार्य बीपीएम राहुल श्रीवास्तव,मिंता सिंह,राजेश ओझा,हरिश्चन्द्र गुप्ता,विश्वभर प्रसाद द्वारा किया गया।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking