हाटा/कुशीनगर । शुक्रवार को नगरपालिका में पटरी व्यवसायियों द्वारा अबैध रुप से अतिक्रमण को लेकर नवागत उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गयी।
इस अभियान के तहत केनयूनियन चौराहे से लेकर गौरी बाजार तिराहे से पहले तक दर्जनों अबैध कब्जाधारियों के अतिक्रमण को जे सी बी से हटाया गया।
इस दौरान अबैध कब्जाधारियों में अफरा तफरी का माहौल बना रहा वही कब्जाधारियों से 3500रुपये का जुर्माना वसूला गया।अतिक्रमण को देखते हुए अबैध दुकानदारों ने अपने अबैध कब्जा को हटाना शुरू कर दिया,कुछ लोगों ने बिरोध भी जताया लेकिन पुलिस फोर्स के सामने किसी की एक न चली।
इस दौरान नगरपालिका अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह,नगर चौकी इंचार्ज बीरेंद्र कुमार यादव, तहसीलदार हाटा आदि नपाकर्मी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…