News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: उपजिलाधिकारी ने अबैध बालू खनन मे संलिप्त तीन नावो को क्षतिग्रस्त कराया!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2020  |  4:49 PM

871 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: उपजिलाधिकारी ने अबैध बालू खनन मे संलिप्त तीन नावो को क्षतिग्रस्त कराया!
  • उपजिलाधिकारी ने अबैध बालू खनन मे संलिप्त तीन नावो को क्षतिग्रस्त कराया
  • अबैध बालू खनन करनेवालो के बिरुद्ध सख्त कार्यवाहीकी जाएगी: प्रमोद कुमार त्रिपाठी (उपजिलाधिकारी)

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा/कुशीनगर | उपजिलाधिकारी हाटा प्रमोद कुमार तिवारी ने मंगलवार को अपने दल बल के साथ तहसील क्षेत्र के गांव डुमरी सवांगीपट्टी मे अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंचकर छोटी गंडक नदी से तीन नावों को पकड़कर जेसीबी से तोड़वा दिया। वही मौके पर एक बालू लदी ट्राली मिलने पर हाटा कोतवाली पुलिस को सुपुर्दगी मे दे दिया। अवैध बालू खनन की सूचना पर मंगलवार की सुबह एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी छोटी गंडक नदी के डुमरी सवांगीपट्टी घाट पर पहुंचे तो अवैध कारोबारियों मे हड़कंप मच गया। अवैध कारोबारी बालू लदी नावों को नदी मे छोड़कर फरार हो गये। नावों को फड़वाने पर गांव के कुछ लोग पानी मे कूदकर जान देने की धमकी देने लगे,लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी और.जेसीबी से तीन नावों को तोड़वा दिया। एक बालू लदी ट्राली को नदी किनारे खड़ी कर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। पुलिस ने ट्राली को अपने कब्जे मे ले लिया।प्रशासन की सक्रियता से बालू माफियाओं में जहां दहशत ब्याप्त है वहीं आम जनता मे प्रशासन की कार्रवाई से प्रसन्नता ब्याप्त है।इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार योगेंद्र पांडेय,खनन अधिकारी सुरेंद्र, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking