हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाठक क्षेत्र में अपराध व अपराधियों के रोकथाम के लिए भ्रमण पर थे कि मुखबिर जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति पुराने मुकदमे में वांछित है वह व्यक्ति एवरेस्ट ढाबा के पास मौजूद है।सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने चौकी इंचार्ज सुकरौली सुरेंद्र बहादुर सिंह व हमराह हे०का० अजय राय,का० आदित्य यादव को मय फोर्स उक्त स्थान पर भेजा। जहां वह युवक पकड़ा गया।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल पुत्र राजकुमार निवासी छोटी हलेड थाना कागडा जिला कागडा हिमाचल प्रदेश बताया। पुलिस ने राहुल के विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया।
मथौली बाजार कुशीनगर , प्रकाश पर्व दीपावली मनाने के बाद तीसरे दिन उपनगर सहित…
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…