News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एकजुटता से ही लक्ष्य की प्राप्ति- आशुतोष दिवाकर गिरि

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 28, 2021  |  6:06 PM

1,036 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एकजुटता से ही लक्ष्य की प्राप्ति- आशुतोष दिवाकर गिरि
  • एकजुटता से ही लक्ष्य की प्राप्ति- आशुतोष दिवाकर गिरि
  • गोस्वामी महासंघ की जिला कार्यकारिणी घोषित

कुशीनगर | कुशीनगर नगर स्थित होटल पथिक निवास में गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता वायु सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी परशुराम गिरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष गोस्वामी आशुतोष दिवाकर गिरि वन विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संयोजक गोस्वामी सलील गिरि रहे।
रविवार को होटल पथिक निवास में गुरु गोरक्षनाथ गोस्वामी महासंघ की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष दिवाकर मुन्ना ने समाज हित की बात कही और कहा कि किसी भी संगठन में एकजुटता से ही लक्ष्य की प्राप्ति होती है।आज देश व प्रदेश में गोस्वामी समाज बहुत पिछड़ा है जिसका कारण अशिक्षा है।हम सभी एकजुट होकर समाज को एक नई दिशा देने में भागीदारी होनी चाहिए। बैठक में संयोजक सलील गिरि, परशुराम गिरी, रामबृक्ष गिरि सहित अन्य पदाधिकारियों ने समाज में समाज हित के लिए एकजुट होने की बात कही। बैठक में जनपद कार्यकारणी की घोषणा भी की गई। जिसमें सर्वसम्मति से रामबृक्ष गिरि को जिलाध्यक्ष राकेश गिरि को महामंत्री, रमेश गिरि को उपाध्यक्ष, डाक्टर राजेश को जिला संयोजक,सुरेश गिरि मंत्री, प्रदीप गिरि को संगठन मंत्री व हरेंद्र गिरि को जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक का संचालन डा गोस्वामी गौरव भारती ने किया।इस दौरान सुरेन्द्र गिरि, जितेन्द्र पुरी अमरेन्द्र पुरी,कृष्णा गिरि, बृजेश गिरि, अमरजीत भारती,राज गिरि, राकेश गुरुदत्त गिरि सहित दर्जनों गोस्वामी समाज के लोग मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी...

संबंधित खबरें
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”
दोस्तों की प्रताड़ना से टूटा युवक, सुसाइड नोट में लिखी दर्दभरी दास्तान—“माँ-पापा माफ करना…”

कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…

भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking