News Addaa WhatsApp Group

हाटा: काँटोमेन्ट एरिया में भ्रमण के दौरान एसडीएम को आरआरटीम सैंपलिंग व दवा वितरित करते हुये मिली, टीम के कार्यों को सराहा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 11, 2021  |  6:20 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: काँटोमेन्ट एरिया में भ्रमण के दौरान एसडीएम को आरआरटीम सैंपलिंग व दवा वितरित करते हुये मिली, टीम के कार्यों को सराहा
  • कुल 220 जांच में 6 मिले पॉजिटिव

हाटा/कुशीनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हाटा की तीन आरआरटीम द्वारा क्षेत्र में कोविड के मरीजों के घर भ्रमण कर उनको दवा दी गयी तथा उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जांच एंटीजेन किट द्वारा की गयी। टीम के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को कोविड नियमो को कड़ाई से पालन करने के भी सुझाव दिये गये।
आरआरटीम एक,दो व तीन द्वारा क्षेत्र के गांव थरूवाडीह के दो टोलों पर,देवरिया देहात,अर्जुन डुमरी,डुमरी चुरामन छपरा,नरकटिया बाजार,विशुनपुरा,छपरा भगत,मंझरिया,बकनहा,पटनी, नवगावा, आहिरौली राजा आदि गांवों में गांवो में कोविड मरीजों के घर भ्रमण कर उन्हें दवा देकर उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की सैंपलिंग की गयी। आरआरटीम दो द्वारा जब अर्जुन डुमरी काँटोमेन्ट जोन में पहुँचकर कोविड मरीज को दवा देकर उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की सैंपलिंग की जा रही थी ठीक उसी समय एसडीएम हाटा प्रमोद तिवारी अपने टीम के साथ पहुँचे और टीम के सदस्यों से पूरी जानकारी प्राप्त किये तथा आरआरटीम के कार्यो की सराहना भी किये। इस दौरान एसडीएम साहब द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से बात करते हुये उन्हें कोविड के नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि अपने को कोरोना से बचाने के लिये मास्क व दो गज की दूरी का पालन अवश्य सभी करे। आरआरटीम व स्वास्थ्य केंद्र पर आज कुल 220 व्यक्तियों की जांच हुई जिसमें 6 लोग पॉजिटिव मिले।
आरआरटीम में डॉ मैनुद्दीन अंसारी,डॉ अलीमुल्लाह,वरिष्ठ क्षयरोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र व राजीव राय,डॉ अनिता,डॉ विनय शाही,डॉ बैजनाथ चौधरी,एल ए सतीश सिंह व नियाज अहमद,एलटी विवेकानंद मिश्र,धर्मेद्र गौड़,लखीचंद,रिंका पटेल,बबिता आदि मौजूद रहे। वही स्वास्थ्य केंद्र पर सैंपलिंग टीम में एलटी लालसाहब सिंह,विजयकृष्ण द्विवेदी,राजकुमार चौधरी,मुनीब आदि रहे। रिपोर्टिंग कार्य मे बीपीएम राहुल श्रीवास्तव, राजेश ओझा,तेजप्रताप सिंह रहे।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking