News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: किराने की दुकान में चोरी!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 16, 2021  |  6:14 PM

1,279 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: किराने की दुकान में चोरी!

हाटा/कुशीनगर | नगर के वार्ड संख्या संख्या 23 बाजार खास मुहल्ले में स्थित एक किराने की दुकान को चोरों ने निशान बना दिया। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने के लिए दुकान पहुंचा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना किया। इस मामलें में दुकानदार ने पुलिस को तहरीर सौप दी है।
नगर पालिका क्षेत्र के पटना मिश्रौली मुहल्ले के रहने वाले रामकृत बरनवाल की हाटा नगर के मेन रोड़ पर किराने की दुकान है। सोमवार की रात को दुकानदार दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार रामकृत बरनवाल जब दुकान पर पहुंचे और शटर खोल कर अंदर पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा हुआ है। उन्हें कुछ गडबड़ की आशंका हुई तो उन्हें आसपास के लोगों को भी बुला लिया। जब गौर से दुकान को देखा तो चार दिन के बिक्री का लगभग 80 हजार रूपया, गल्ले में रखे कुछ चांदी के सिक्के गायब थे। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस के जवानों पूरे दूूकान का मुआयना किया। आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते दुकान में दाखिल हुए होंगे।
इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच की जा रही है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking