News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने हर व्यक्ति को अपनी योजनाओं से लाभान्वित किया है-ऋषि त्रिपाठी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 18, 2021  |  5:26 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने हर व्यक्ति को अपनी योजनाओं से लाभान्वित किया है-ऋषि त्रिपाठी

हाटा/कुशीनगर | नगर पालिका परिषद के वार्ड थरुहाडीह स्थित भाजपा कैम्प कार्यालय पर वरिष्ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऋषि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के द्वारा जारी बजट की उपलब्धियां गिनाई ।और कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने आखिरी पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को अपनी योजनाओं से लाभान्वित किया है ।चाहे वह केंद्र सरकार की जल जीवन योजना के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जलापूर्ति से जोड़ना हो या सड़क, सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसे विभिन्न मामलों पर सरकार के लिए गए निर्णय को जमीनी स्तर पर लागू करना हो।यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है कि भाजपा सरकार ने गांव गरीब और किसानों का हमेशा ध्यान रखा है ।और प्रत्येक व्यक्ति का खास ध्यान रखते हुए सरकार ने बजट पेश किया है।श्री त्रिपाठी ने सभी कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर सरकार द्वारा जारी ऐतिहासिक बजट की खूबियों को जन जन पहुंचाने की अपील किया।इस दौरान सुभाष पांडेय, अतुल पाठक, सुधीर उपाध्याय, राकेश कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान
9 घंटे में कमाल: कसया पुलिस ने ढूंढ निकाला 10 वर्षीय पुलकित परिवार की लौटी मुस्कान

कुशीनगर । जनपद की कसया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए महज…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking