हाटा/कुशीनगर । आस्था के महापर्व छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जहां शासन व प्रशासन दिन रात एक किए हुए हैं उसी क्रम में रविवार को हाटा नगरपालिका क्षेत्र के छठ घाटो का क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया व मातहतों को सकुशल त्यौहार को सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।
रविवार को क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय ने नगर में स्थित काशी-विश्वनाथ छठ घाट ,खागीबाबा कुटी स्थित छठ घाट, करमहा मठ छठ घाट का निरीक्षण किया।इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्री राय ने प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह व अन्य मातहतों को निर्देश दिया कि छठ पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये, सुरक्षा में कही किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
इस दौरान बरिष्ठ उप निरीक्षक भीक्खू राय,का सूरजदेव सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…