News Addaa WhatsApp Group

हाटा: खड्डा की महिला प्रधान ने कोविड जाँच कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 27, 2021  |  3:44 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खड्डा की महिला प्रधान ने कोविड जाँच कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक!

हाटा/कुशीनगर । प्रभारी चिकित्साधिकारी सीएचसी हाटा डा एल वी यादव के निर्देश पर आर आर टीम नम्बर 4 ने गुरुवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खड्डा प्रधान जी के आवास पर कैम्प लगा कर ग्रामीणों की कोरोना जांच की और लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।सबसे पहले महिला ग्राम प्रधान सन्ध्या मिश्रा ने अपनी कोविड की जांच कराकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कही की स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस महामारी में बिना भेदभाव के सबकी जाँच व इलाज में स्वास्थ्यकर्मी दिन रात लगे हुये। ऐसे में हम सभी का भी दायित्व बनता है कि हम टीम का सहयोग करते हुये अपनी जांच कराये तथा अपनी बारी आने पर टीकाकरण भी जरूर कराये किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दे। आरआर टीम के सदस्य डॉ वैजनाथ चौधरी,वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र व राजीव राय,नेत्र परीक्षण अधिकारी राकेश कुमार,बीएचडब्लू धर्मेंद्र गोड़,एलए नियाज अहमद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सबको कोविड गाइड लाइन का पालन करना चाहिए,मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी का पालन करे साथ ही ताजा भोजन गर्म पानी ,ताजा फल,नीबू,गुनगुना पानी एवं सन्तरा आदि का प्रयोग करे,।बुखार खासी एवं सास में दिक्कत होने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करावे।टीम ने 45 वर्ष के ऊपर के लोगो को बैक्सीन लगवाने की अपील की। टीम द्वारा 50 व्यक्तियों की आर टी पीसीआर हेतु सैम्पल लिया गया एवं 109 एंटीजेन टेस्ट किया जिसमें सभी रिपार्ट निगेटिव आया।इस अवसर पर आशा विमला देवी,मंशा देवी आँगनबाड़ी कार्यकत्री सरोज यादव,विजयकांत मिश्र,प्रतीक मिश्र,वैजनाथ मिश्र,प्रमोद राय, हेमन्त राय, शत्रुघ्न पटेल आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking