हाटा/कुशीनगर | प्रशासन के सख्ती के बाद भी किसान पराली जलाने से मान नहीं रहे है। फसल की कटाई के बाद पराली(पुआल) जलाने के आरोप में हाटा तहसील क्षेत्र के गांव सुकरौली निवासी भोला,सीरी,महादेवछपरा निवासी रामस्वरूप,राजेशश्वर,रामचंद्र,रामप्रीत,सुबाष,रामदास व बलेसर,श्रीमती जैलीदेवी,ढाढा बुजुर्ग से दीपक,मठसूरजगिरी से उर्मिला थाना हाटा निवासी इन किसानो पर क्षेत्रीय लेखपाल के जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार हाटा ने उक्त किसानो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
वृहस्पतिवार को तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लेखपालों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ किसान धान की फसल काटने के बाद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। पराली जलाने के आरोप में वृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के उपरोक्त लोगो के खिलाफ स्थानीय थाने में ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट की धारा 26 व आईपीसी की धारा 188,278,290,291 व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही ढाई ढाई हजार रुपए जुर्माना लगाया गया।
तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि किसान निर्धारित यंत्र से फसल की कटाई और पराली निस्तारण की व्यवस्था करें। अगर खेत में कोई भी किसान पराली जलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…
कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…