हाटा/कुशीनगर| स्थानीय नगरपालिका परिषद के इंदिरा नगर वार्ड के निवासी व युवा समाजसेवी टीपू खान ने गुरुवार को अपने जन्मदिन के मौके पर दर्जनो महिलाओं व पुरुषो को अंगवस्त्र व फल देकर सम्मानित किया। कहा कि कोरोना के कारण सबसे अधिक प्रभावित कम आय वर्ग के लोग हुए है। सम्पन्न लोगो की जिम्मेदारी है कि आपके आसपास कोई भूखा न रहे और न ही कोई पैसे के अभाव मे इलाज से वंचित हो। उन्होने नगर क्षेत्र मे किसी भी गरीब लड़की की शादी,बच्चों की पढ़ाई, इलाज आदि मे सहयोग करने का भरोसा दिया। इस दौरान रणविजय सिंह उर्फ मोहन बाबू, राजन तिवारी, मजीबुल्लाह अंसारी,कपिलेश्वर वर्नवाल, आनंद. यदुवंशी, डीके पांडेय, सभासद अर्जुन मौर्य आदि मौजूद रहे।
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…