हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत एन एच 28 पर मुजहना हेतिम टोल प्लाजा के पास ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला गम्भीर रुप से घायल हो गयी।
मिली जानकारी के अनुसार पडरौना कोतवाली के गांव नदवा निवासी अजय पुत्र संतोष गुप्ता अपनी मां निर्मला देवी उम्र 40 वर्ष मोटरसाइकिल पर पीछे बैठाकर कसया से गोरखपुर की तरफ जा रहा था जैसी ही उक्त स्थान पर पहुंचा कि पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल मे ठोकर मार दिया। जिससें मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी निर्मला देवी गम्भीर रुप से घायल हो गयी। घटना को देखकर एच एन कर्मचारियों ने एन एच के एम्बुलेंस से तत्काल सीएचसी हाटा भेजवाया जहां प्राथमिक उपचार के दौरान पता चला कि महिला का दोनों पैर टूट गया। जिस पर चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- अपनी मंगल कामनाओं के साथ अपने – अपने संतानों की लंबी…
हाटा, कुशीनगर: नगर स्थित पिपराइच जाने वाली सड़क के पास सोमवार को बाइक से…
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…