Reported By: Ved Prakash Mishra
Published on: May 23, 2021 | 6:20 PM
723
लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा/कुशीनगर | स्थानीय विधुत उप खंड के अंतर्गत मथौलीबाजार फीडर के अंतर्गत ग्राम पोखरभिंडा मे 100 के वी का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को जल गया है जिससे इस भीषण उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता जीने को बिवश व मजबूर है।एक तरफ शासन द्वारा केरोसिन तेल का बितरण बंद कर दिए जाने के कारण उपभोक्ता,गरीब मोमबत्ती के सहारे भोजन बना रहे हैं।ग्राम प्रधान शीला देवी,उमेश सिंह,लालबचन तिवारी अनिरुद्ध मिश्र,दिवाकर मणि, अनिल कुमार सहित आदि अंय लोगो ने टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज करा दिया है। क्षेत्रीय जे ई से सम्पर्क करने की कोशिश किया गया परंतु बार बार फोन करने के बाद भी मोबाइल व्यस्त बता रहा था।ग्रामीण जनता ने उच्च धिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग किया है।
Topics: हाटा