हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न तालाबों व पोखरों व नगर के काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट व बाघनाथ तथा खाकी बाबा कुटी स्थित छठ घाट पर सूर्यदेव के आराधना का महापर्व सूर्य षष्ठी (छठ) बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य का अर्घ्य देकर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की।ढाढा स्थित पोखरे पर बने छठ घाट पर अर्ध्य देने के लिए सैकड़ों महिलाओं का हुजूम उमड़ा। हाटा के काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट पर अर्घ्य देने के बाद पानी में प्रवाहित किए दीपों का विहंगम दृश्य देखते ही बना।
बुधवार को दोपहर बाद से ही नगर से लेकर ग्रामीण इलाके के श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री लेकर नदी की तरफ चल पड़े। शाम होते-होते हजारों श्रद्धालु इकट्ठा हुए। छठ मईया का गीत गाता महिलाओं का समूह मनोहारी छटा बिखेर रहा था। आलम यह था कि तट पर तिल रखने तक की जगह नहीं बची। महिलाएं वेदी पूजन के बाद नदी में सामने खड़ी होकर सूर्यदेव के डूबने का इंतजार करने लगी। अर्घ्य के बाद महिलाएं अपने घर लौटी। वहीं भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, सभासद मनीष चौरसिया रणजीत सिंह ने ढाढा,थरुहाडीह,सुकरौली सहित दर्जनों छठ घाटों पर व्रतियों के लिए वृहद व्यवस्था की गई थी।
भाजपा के क्षेत्रिय अध्यक्ष विधायक ने छठ घाट पहुंच की गंगा आरती
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह व विधायक पवन केडिया नपाध्यक्ष मोहन वर्मा, प्रदीप कुमार शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, ईओ अजय कुमार सिंहने काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट पर पहुंचे जहां पं अवध किशोर मणि ने विधिवत पूजन कराया।व सभी ने गंगा आरती किया।इस दौरान अग्निवेश मणि विश्वास मणि, उदयभान कुशवाहा,बबलू जायसवाल, अमरनाथ यादव, रजनीश बर्नवाल, अर्जुन गुप्ता पंकज भारद्वाज, गोविन्द खरवार,शंकर जायसवाल, राजन गौड़, आनंद वर्मा,सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर पीयुषकांत राय जहां मौके पर मौजूद रहे वहीं प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह कोतवाली क्षेत्र के सभी छठ घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी। नगर में कस्बा चौकी इंचार्ज वीरेंद्र यादव अपने पुलिस बल के साथ नगर से घाट की तरफ जाने वाले सभी मार्गो पर जगह-जगह सुरक्षा की कमान संभाले हुए थे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…