News Addaa WhatsApp Group

हाटा:- मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित थे सरदार पटेल:- राधेश्याम सिंह

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 31, 2021  |  5:18 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा:- मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए कृत संकल्पित थे सरदार पटेल:- राधेश्याम सिंह

हाटा (कुशीनगर):- लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जहां जातिवाद,धर्मवाद,बर्गवाद के खिलाफ थे वहीं दृढनिश्चय वह इच्छा शक्ति के धनी तथा राष्ट्र भक्त भी थे। ऐसे महापुरुष के पदचिन्हों पर हम सबको मिलकर चलना चाहिए।
उक्त बातें रविवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के गांव सिकटिया स्थित नवजीवन स्कूल के प्रांगण में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने ब्यक्त करते हुए कहा कि पटेल के हर निर्णय में राष्ट्रहित सर्वप्रथम रहा। मातृभूमि के प्रति उनकी अटूट निष्ठा, अद्भुत साहस और संगठन कुशलता हम सभी को सदैव प्रेरित करती रहेगी। ऐसे महान दुरदर्शी वह कुशल नेतृत्वकर्ता नेता के पदचिन्हों पर चलते हुए उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व मंत्री ने कमरतोड़ मंहगाई, लूट खसोट, फर्जी एनकाउंटर, झूठे घोषणा वाली इस भाजपा सरकार को बताते हुए मोदी योगी पर जम कर प्रहार किया। उन्होंने ने अपने तथा सपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए जनता से तुलना करने की अपील किया और कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा पिछले सपा सरकार में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण कर रहे हैं। इन्हें चाहिए कि अपने सरकार में काम करें और उसका उद्घाटन। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य छठृठू यादव, एडवोकेट जितेंद्र पटेल, पूर्व प्रधान अशोक सिंह, प्रधानाध्यापक नर्वदेश्वर राव, मार्कंडेय यादव, तेजप्रताप सिंह आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान दुबौली सेवालाल यादव, मृत्युंजय कुमार, ओमप्रकाश सिंह, सुग्रीव प्रसाद, सूर्य बंश सिंह , अनिरुद्ध सिंह अनिरुद्ध श्रीवास्तव, रामप्रताप पटेल, श्रीराम शर्मा, बड़े लाल उपाध्याय, छेदी कुशवाहा, जमालुद्दीन, आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking