हाटा/कुशीनगर । राजकीय महाविद्यालय ढाढा में रोवर्स रेंजर्स के तत्वावधान में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए छात्राओं से संकल्प-पत्र भरवाए व मतदात प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।
गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ चैतन्य कुमार ने मतदाता जागरूकता को लेकर छात्र छात्राओं से कहा कि अपने घर व आस पास मोहल्लों में रहने वाले मतदाताओं को मतदान के बारे में जागरूक कर मतदान केन्द्रों तक पहुंचाएं। रोवर्स प्रभारी डाक्टर विकास कुमार व रेंजर्स प्रभारी डॉ तनु श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओ से संकल्प-पत्र भरवाए। इस अवसर पर 125 छात्र छात्राओं ने संकल्प पत्र भरे। वही छात्र छात्राओ को निर्देश दिए गए कि अपने परिवार व मोहल्लों में लोगो को मतदान के लिए जागरूक करे। वही इस दौरान स्वच्छता अभियान में सभी छात्रों ने परिसर की साफ सफाई किया।इस दौरान डा अभिषेक कुमार मिश्र, डा कुंजलाल सिंह, डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, डा अजय राय, डा दीपक,डा सुब्बाराव सहित अन्य मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…