News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: मोहर्रम एवं गणेश चतुर्दशी को लेकर कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 21, 2020  |  1:59 PM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मोहर्रम एवं गणेश चतुर्दशी को लेकर कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक! WhatsApp
Responsive image
  • मोहर्रम एवं गणेश चतुर्दशी को लेकर कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक
  • शासन के मंशा के अनुरुप मनावे आगामी त्यौहार: प्रमोद कुमार त्रिपाठी (उपजिलाधिकारी)
  • किसी भी सार्वजनिक स्थल पर मुर्ति व ताजिया नहीं रक्खा जाएगा, शासनादेश के अवहेलना करने वालो के बिरुद्व सख्त कार्यवाही की जाएगी: ज्ञानेंद्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक)

हाटा/कुशीनगर | आगामी मुहर्रम एवं गणेश चतुर्दशी ,राधाष्टमी के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता मे संपन्न की गई। जिसमें क्षेत्र के मुस्लिम धर्मगुरु एवं हिंदु समाज के लोग बैठक शामिल रहे।
शुक्रवार को हाटा कोतवाली परिसर में मोहर्रम एवं गणेश चतुर्दशी ,राधाष्टमी के त्यौहार को लेकर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक संपन्न की हुई। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सभी गांव के हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों को बुलाकर त्यौहार मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने सभी को निर्देशित किया कि इस बार के त्यौहार में चाहे मोहर्रम हो या गणेश चतुर्दशी हो या अंय त्यौहार में ना ही ताजिया उठाया जाएगा,और ना ही गणेश प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। सभी को घर में ही रह कर त्यौहार मनाए जाने के लिए निर्देशित किया है। और सोशल डिस्टेंस का विशेष पालन करना है। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार राय ने अवगत कराया कि शासन प्रशासन की तरफ से गाइडलाइन जो आया है उसका सभी को पालन करना है। त्यौहार चाहे गणेश चतुर्दशी हो या मोहर्रम सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करना होगा, और ताजिया नहीं उठाया जाएगा नाही गणेश चतुर्दशी में प्रतिमा बैठाई जाएगी सिर्फ अपने आवास में ही रहकर त्यौहार मनाए भीड़ को इकठ्ठा न होने दिया जाए। शासन के द्वारा आई गाइडलाइन के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर नपाध्यक्ष मोहन वर्मा,सुकरौली चौकी प्रभारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह,धर्मदेव चौधरी, का०चंदन भारती, विजय कुमार, प्रशांत गुप्ता, शाकिर अली, राशिद खान,बबलू खान, सभासद मनीष रुंगटा, टीपू खान, उदय भान कुशवाहा, सुशील चौहान,अजय राव सहित आदि अंय मौजूद रहे।

आपके लिए और..- रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग
रावण वध के वध देखकर मंत्रमुग्ध हुए लोग

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।कप्तानगंज विकास खंड के ग्राम बलुआ में आयोजित ऐतिहासिक मेले का रविवार को…

आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम
आयुर्वेद चिकित्सालय और बाल विकास कार्यालय में मिलीं खामियां, IAS मयंक त्रिपाठी ने दिया एक सप्ताह का अल्टीमेटम

चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…

थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण
थाना समाधान दिवस में 11 मामले आए, एक का निस्तारण

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…

हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking