हाटा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में विकास को मुकाम तक पहुंचाया है। हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के विजन को चरितार्थ किया है। प्रदेश सरकार ने आस्था के केंद्रों का विकास करके जनता जनार्दन की भावनाओं का भी सम्मान किया है।
उक्त बातें रामकोला मंडल के पथरदेवा गांव में चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ पत्रकार डा बच्चा पांडेय नवीन ने कहीं। उन्होंने चार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने दमदार काम किया है। जनता के लिए जरूरी जो कार्य दशकों में नहीं हो पाए थे, उसको चार साल में ही करके दिखा दिया। 86 लाख किसानों का ऋण माफ, 2, 42 करोड़ किसानों को सम्मान निधि, गन्ना किसानों को 125 लाख करोड़ का भुगतान, किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य इसके उदाहरण हैं। चार साल में प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आवागमन की सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योगी सरकार में प्रयागराज में भव्य और दिव्य कुंभ का आयोजन, श्रीराम नगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव, काशी विश्वनाथ धाम में भव्य देव दीपावली और मथुरा में भव्य कृष्ण उत्सव मनाकर लोक आस्था का सम्मान भी हुआ हैं। इसी तरह बौद्ध सर्किट के माध्यम से पूर्वांचल और रामायण सर्किट के अंतर्गत चित्रकूट और श्रृंगवेरपुर के विकास का रास्ता भी खुला है। चौपाल की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव ने की। संचालन मनोहर गुप्ता ने किया। आगंतुकों के आभार आयोजक मृत्युंजय गोविंद राव ने जताया। चौपाल को संबोधित करने वालों में जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, भाजपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम दीक्षित, जिला पंचायत सदस्य व हिंयुवा नेता फुलबदन कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन आनंद, भीखम प्रसाद आदि शामिल रहे।
कुशीनगर। जनपद में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार…
खड्डा, कुशीनगर। मंगलवार की शाम खड्डा थाना क्षेत्र के बुढ़वा जंगल पुल के समीप…
कुशीनगर । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को तहसील परिसर में…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबौली गांव से एक बेहद मार्मिक और…