News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: विधुत विभाग के निजीकरण के बिरोध मे , सहयोग सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 8, 2020  |  3:07 PM

1,148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विधुत विभाग के निजीकरण के बिरोध मे , सहयोग सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

हाटा कुशीनगर । राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर मंगलवार को हाटा में प्रातः 10:00 बजे से लगातार 48 घंटे तक सहयोग सत्याग्रह कार्यक्रम किया गया।
इस संबंध में संगठन सचिव प्रदीप कुमार शर्मा अवर अभियंता 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र भिस्वा सुकरौली,हाटा-कुशीनगर ने बताया कि बिजली घर /कार्यालय पर लगातार 48 घंटे तक अवर अभियंता और प्रोन्नत सहायक अभियंता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इस समय में आने वाले बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। बिजली के उपकरणों लाइनों इत्यादि का निरीक्षण कर सुधार हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। सरकार की मंशा विद्युत विभाग को निजीकरण की तरफ ले जाकर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की है ।यदि विभाग का निजीकरण होता है तो जिस बिजली के उजाले मे रह कर पढ़ाई लिखाई व दिनचर्या का कार्य करते हैं उसका करंट आपको, आपके परिवार को और समाज को बहुत तेजी से लगने वाला है क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पूजी पतियों के हाथ बेचने जा रही है। जिससे बिजली का मूल्य कई गुना बढ़ जाएगा। उपभोक्ताओं को साल में एक बार एकमुश्त जमा करने पर जो छूट मिलती है वह नहीं मिलेगी। विभाग सरकारी होने के कारण सारे खर्चे भी सरकार करती है किंतु निजीकरण होने के पश्चात यह सारे खर्चे उपभोक्ताओं से वसूले जाएंगे। साथ ही आपके घर के पढ़े-लिखे बच्चे जो बिजली विभाग में नौकरी करने का सपना सजाए हुए हैं उन्हें निराशा का सामना करना पड़ेगा। इसलिए हम सभी बिजली कर्मचारी/ अधिकारी आप से अपील करते हैं कि अपना और अपने के भविष्य की रक्षा के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को पूजी पतियों के हाथों से बचाने की लड़ाई में हमारा सहयोग करें। सहयोग सत्याग्रह जिसमें जूनियर इंजीनियर संघ के जनपद अध्यक्ष ई0श्री ओम प्रकाश पासवान,खण्डीय सचिव ई0श्री प्रदीप कुमार शर्मा, व् अन्य सभी पदाधिकारी गण
ई0श्री गोविन्द प्रकाश रवि,ई0श्री रवि प्रकाश ,ई0श्री अनिकेत पाल, ई0श्री मुन्ना कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking