हाटा नगर/कुशीनगर | शिक्षा से ज्ञान की प्राप्ति होती है। लेकिन शारीरिक विकास खेल के माध्यम से ही होता है। व्यक्ति की पहचान उसके व्यक्तितत्व से होती है और इसके निर्माण में खेल अहम भूमिका निभाता है।
उक्त बातें बुधवार को नगर स्थित श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज के खेल परिसर में विनाशक क्रिकेट क्लब हाटा द्बारा आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिलाड़ियों से बतौर मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त करने व खेल का उद्घाटन करने के बाद पडरौना नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ज्ञान मिलता है लेकिन यह ज्ञान तभी मिल पायेगा जब मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा और यह संभव है खेल से खेल समरसता स्थापित करने का अहम साधन है। खिलाडी. टीम भावना से खेलते हुए अपनी टीम का विजय दिलाने का हर संभव प्रयास करते हैं।
उद्घाटन मैंच गोरखपुर की टीम व मीरगंज की टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि द्बारा परिचय प्राप्त करने के बाद शुरु हुआ। मैच का टास गोरखपुर की टीम ने जीत पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय निर्णय। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर की टीम की निर्धारित 12 ओवर में 202 रन बनाकर आउट हो गई। जवाब में उतरी मीरगंज की टीम 190 रन ही बना सकी। और मैच को गोरखपुर की टीम 12 रन से जीत मैच में अपना अगला कदम बढा लिया।
इस दौरान ,पंकज भारद्बाज,प्रमोद शर्मा,नितेश मिश्र,रंजन सिंह,प्रशान्त सिंह,संतोष श्रीवास्तव,अखिल मालवीय, आदेश श्रीवास्तव, अमित,शेखू,रानू,अजय मिश्र,नवाज खा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…
मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…
हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…