हाटा/कुशीनगर | कोतवाली क्षेत्र के ढाढा खुर्द के टोला जेवनरहां में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत सोमवार को हो गया था, जिसके सम्बन्ध में मृतका के मा सैदा खातून पत्नी सलामत शाह निवासी अमवा दूवे थाना तुर्कपटटी कुशीनगर के तहरीर पर पुलिस ने पति अकबर,सासू नवीहनी निशा, ससूर समीरशाह, देवर मोविन व ताहिर, ननद शकीला, के बिरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मंगलवार को ससूर समीरशाह, सास नवीहनी निशा देवर ताहिर को गिरफ्तार कर पुलिस विधीक कार्यवाही मे जुट गयी! इस सम्बन्ध में प्रभारी कोतवाल सदानंद यादव ने बताया कि पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष फरार आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है, शीघ्र ही फरार आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएगे!
कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…
हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…
मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…