वेद प्रकाश मिश्र
हाटा (कुशीनगर):- समाजवादी पार्टी के हाटा विधानसभा की बैठक सपा कैम्प कार्यालय पगरा में सम्पन्न हुई।बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 15जुलाई को तहसील घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाया गया।इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के पूर्व अध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मोहन ने कहा कि भाजपा सरकार में आमजनता भष्ठाचार से त्रस्त है,बढती महंगाई से आम जन कराह रहा है। जिलापंचायत व प्रमुख चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंटने का काम भाजपा सरकार में हुआ है,जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातकहै।इस दौरान दुधनाथ पाल,बिजय कुमार,संतोष यादव, हरेंद्र सिंह,लोरिक यादव,दिपनरायन सिंह,अनिश चौहान आदि लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण किया।इस दौरान राजनेति कश्यप,राजन तिवारी,टीपू खान,कपिलेश्वर ,आनंद, हरेंद्र राव,दानिश खा,सहबाज खां , सुरेंद्र यादव,मंटू बाबा सहित सैकड़ों मौजूद रहे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…
कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…