हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आए कुल 94मामले मौके पर हुआ 10का निस्तारण।शेष सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया और शीघ्र ही निस्तारण का आदेश दिया गया।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से 68, पुलिस विभाग से 14, विकास विभाग से 02, शिक्षा विभाग से 01,और अंय से 09मामले आए जिसमें से मौके पर ही राजस्व विभाग के दस मामलो का निस्तारण कर दिया गया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी बरुण कुमार पांडेय ने कहा कि गुणवत्ता के आधार पर मौके पर पहुच मामले का शीघ्र समाधान करे लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान क्षेत्राधिकारी कसया पीयुषकांत राय, तहसीलदार नरेंद्र राम, सहित तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…