वेद प्रकाश मिश्रा/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर:
कुशीनगर स्थानीय उपनगर के बस स्टेशन के पास सर्विस लेन पर अवैध ढंग से खड़े वाहनो का खामियाजा गुरुवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक को भुगतना पड़ा। ट्रक से सामान उतारते समय खलासी ने रस्सा फेका तो उसी समय बाइक से गुजर रहे सत्यम कुमार पुत्र रमाशंकर निवासी 25 वर्ष वार्ड नं7 महाराणा प्रताप नगर ,नगरपालिका हाटा के गले मे रस्सा फस गया। जिससे युवक का गला कस गया और वह सड़क पर गिर गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौपकर सर्विस लेन पर खड़े हो रहे बस,ट्रक वाहन मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…