News Addaa WhatsApp Group

हाथरस कांड पर राजा भैया का ट्वीट, कहा- CBI जांच के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द शुरू!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 4, 2020  |  12:53 PM

732 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाथरस कांड पर राजा भैया का ट्वीट, कहा- CBI जांच के नाम पर कई लोगों के पेट में दर्द शुरू!

हाथरस गैंगरेप पर सियासी गूंज अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। राहुल और प्रियंका गांधी के दौरे और दूसरे राजनेता के बयानों के बीच योगी सरकार ने इस मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है। हालांकि, सरकार के इस फैसले पर बीएसपी चीफ मायावती ने सवाल उठाए हैं। हालांकि, इस केस में कुंडा के निर्दलीय विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने ट्वीट कर कुछ और ही इशारा किया है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

‘वक्त के साथ सच्चाई सामने आएगी…सत्यमेव जयते’

राजा भैया ने ट्वीट किया, ‘हम सभी सहमत कि मामले में स्थानीय प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती, पर आश्चर्य है कि सीबीआई जांच के निर्णय से कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है। समय के साथ सच्चाई सामने आएगी, सत्यमेव जयते।’

‘धमकीबाज’ DM पर चुप्पी को लेकर माया के सवाल

वहीं, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की चीफ मायावती ने हाथरस मामले में डीएम पर कार्रवाई न होने पर योगी सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने ट्वीट किया, ‘हाथरस गैंगरेप कांड के पीड़ित परिवार ने जिले के डीएम पर धमकाने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं, फिर भी यूपी सरकार की रहस्मय चुप्पी दुःखद और अति-चिंताजनक। हालांकि सरकार सीबीआई जांच के लिए राजी हुई है, लेकिन उस डीएम के वहां रहते इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे हो सकती है? लोग आशंकित।’

राहुल-प्रियंका ने की थी मुलाकात

इससे पहले शनिवार को राहुल और प्रियंका समेत 5 कांग्रेस नेताओं ने पीड़िता के गांव जाकर परिवार से मुलाकात की थी। सरकार की तरफ से 5 लोगों के परिवार से मिलने की इजाजत दी गई थी। इससे पहले डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी और अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने भी परिवार से बात की थी।
आरोपी के पिता बोले- बीजेपी सांसद ने बेटे को फंसाया
हाथरस कांड में एक आरोपी रामू के पिता राकेश ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को स्थानीय सांसद राजवीर दिलेर और उनकी बेटी मंजूर दिलेर ने फंसाया है। राकेश ने कहा कि केवल संदीप पर आरोप था। राजवीर दिलेर की बेटी मंजू दिलेर ने फेसबुक पर इस बारे में लिखा और 18 सितंबर को परिजनों से बात के आधार पर और नाम बताए। उसके बाद सांसद ने नाम बढ़वा दिए।

मामले की सीबीआई जांच के सिफारिश
अब हाथरस केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई के हवाले कर दी गई है। हालांकि एसआईटी ने कहा कि उनकी जांच जारी रहेगी। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस की जांच सीबीआई से कराए जाने की सिफारिश की है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking