News Addaa WhatsApp Group Join करें

हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Feb 9, 2022  |  4:51 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया

कुशीनगर । हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कसया स्थित एक होटल में बैठक कर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में पुनः भाजपा सरकार बनाने के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।बैठक को संवोधित करए हुए बरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने कहा कि प्रदेश में पिछले पांच साल के योगी के शासन काल मे भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी पर लगाम लगा है।कोई दंगा नही हुआ है।किसानों ,नौजवानों ,महिलाओं,युवाओ ,गरीबो के विकास के लिए ब्यापक कार्य हुए है।कहा कि कार्यकर्ता योगी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जनजन तक पहुचाकर पुनः योगी सरकार बनाने की अपील करें।वरिष्ठ हियुवा नेता प्रमिल गुप्ता ने कहा कि पूर्व की सरकारों में प्रदेश में अराजकता का माहौल था।महिलाएं सुरक्षित घर नही पहुंच पाती थी। योगी शासन में लोग बेखौफ खुशहाल जीवन जी रहे है।विनोद गिरी ने कहा कि योगी का पांच साल बेमिशाल रहा।जरूरतमंदों को मुफ्त राशन,किसान सम्मान निधि सहित अनेक लाभ मिला है।अध्यक्षता मदन दुबे व संचालन रामदरश चौहान ने किया।वीरेंद्र यादव,गनपत गुप्ता, अंतु यादव,गिरधारी शर्मा,परशुराम यादव, बलिराम मिश्र,दिनेश दुबे,कन्हैया चौरसिया,राजन सिंह,भोला कुशवाहा उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- जीआरपी गोरखपुर का ऑपरेशन ‘शिकंजा’ सफल, अंतरजनपदीय शातिर वाहन चोर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

कसया कुशीनगर ।स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी…

सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस 26 शिकायतें प्राप्त, सिर्फ 2 का निस्तारण

राजस्व और पुलिस विभाग की शिकायतें सबसे ज्यादा हाटा कुशीनगर। स्थानीय तहसील के सभागार…

हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक
हाटा में सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल; परिवार का इकलौता बेटा था मृतक

हाटा (कुशीनगर) । कोतवाली क्षेत्र के पिपरही-भड़कुलवा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार को हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking