News Addaa WhatsApp Group

अड्डा ब्रेकिंग:- उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, जाने कहां मिला पहला केस..?

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 29, 2020  |  11:46 PM

1,169 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अड्डा ब्रेकिंग:- उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए स्ट्रेन ने दी दस्तक, जाने कहां मिला पहला केस..?

यूपी में कोरोना के नए स्ट्रेन का पहला केस मेरठ से मिला है। दो साल की बच्ची में नए वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। यह परिवार 15 दिसम्बर को ब्रिटेन से मेरठ आया था। चार दिन पहले तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। नए स्ट्रेन की जांच के लिए इनके सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। बच्ची के सैंपल में संक्रमण मिलने के बाद लैब से सीधे शासन को रिपोर्ट भेजकर जानकारी दी गई। बच्ची में नए स्ट्रेन पाए की पुष्टि मेरठ के डीएम ओर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने की है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

बच्ची में संक्रमण मिलने के बाद उसके घर के आसपास के इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। बच्ची के माता पिता भी कोरोना की चपेट में हैं।
हालांकि वे कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित नहीं हैं। बच्ची या इस परिवार के सम्पर्क में आए या फिर आसपास रहने वाले लोगों की लगातार जांच कराई जा रही है।

गौरतलब है कि यूके से लौटे छह लोगों में नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। इनमें से तीन की जांच बेंगलुरु, दो की हैदराबाद और एक की पुणे की लैब में हुई। इनके सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया। नए स्ट्रेन को लेकर सरकार ने सतर्कता दिखाते हुए यूके से लौट रहे लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग कराई थी। मंगलवार को इसकी रिपोर्ट जारी की गई।

नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

अब नए स्ट्रेन के केस मिलने के बाद सरकार और सतर्क हो गई है। नए स्ट्रेन के बारे में अभी तक मिली जानकारी के अनुसार यह करीब 70 प्रतिशत ज्यादा संक्रामक है। यह स्ट्रेन कम आयु वर्ग के लोगों पर भी उसी तरह हमला करता है। हालांकि इसके घातक होने की आशंका कम है।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking