News Addaa WhatsApp Group

अन्य भाषा के तुलना में भोजपुरी फ़िल्म अभी काफी पीछे:अभिनेता प्रिंस सिंह

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 16, 2021  |  6:35 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अन्य भाषा के तुलना में भोजपुरी फ़िल्म अभी काफी पीछे:अभिनेता प्रिंस सिंह

कुशीनगर। सरकारें अगर भोजपुरी फिल्मो को प्रोत्साहन देने का कार्य करें तो निश्चित ही युवाओं को रोजगार का बेहतर प्लेटफार्म मिल सकता है। इसके लिए सबसे जरूरी है कि भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में डाला जाय।
उक्त बातें फाजिलनगर कस्बे में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये भोजपुरी फिल्मों के कलाकार प्रिन्स सिंह राजपूत व रूपा सिंह ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से बातचीत में कही।
आगे कहा कि देश मे सर्वाधिक जनसंख्या भोजपुरी भाषा बोलती और समझती है लेकिन जो पहचान अन्य भाषी फिल्मों को मिला है उसके तुलना में भोजपुरी फिल्में काफी पीछे है। भोजपुरी फिल्मो फिल्मे छोटे सिनेमाघरों में ही प्रदर्शित होता है जो ग्रामीण क्षेत्रों में होता है वहां आर्थिक रूप से कमजोर लोग होते है ऐसे में भोजपुरी फिल्मो को पूरी तरह करमुक्त किया जाना चाहिये अन्यथा भोजपुरी फिल्मो को भी मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों में प्रदर्शन करने की अनुमति मिलनी चाहिये। लगभग पन्द्रह भोजपुरी व एक हिन्दी फिल्म में काम कर चुके प्रिन्स सिंह रूपा सिंह के साथ पांच भोजपुरी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों ने उत्तर प्रदेश सरकार के भोजपुरी फिल्मो के प्रति योगदान को काफी बेहतर बताते हुए कहा कि बिहार सरकार भी ऐसे प्रयास शुरू कर देती तो भोजपुरी फिल्मउद्योग और संवृद्ध हो सकता है।

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking