News Addaa WhatsApp Group

अमित शाह की वर्चुअल रैली के विरोध में राजद नेताओ ने थाली बजाकर प्रतिकार किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 7, 2020  |  7:56 AM

1,062 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अमित शाह की वर्चुअल रैली के विरोध में राजद नेताओ ने थाली बजाकर प्रतिकार किया

गृह मंत्री अमित शाह की वर्चुअल रैली का राजद ने पूरे बिहार में थाली-लोटा और कटोरा बजाकर प्रतिकार किया। पटना में राबड़ी देवी के आवास में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद विधायकों के साथ ताली बजाकर सरकार के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया। रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे राबड़ी देवी के आवास के बाहर तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी के नेता इकट्ठा हुए और उन्होंने थाली बजाई। विधायकों के साथ राबड़ी देवी, तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव भी घेरे में खड़े होकर थाली बजाई।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गैंगेस्टर...

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ‘वर्चुअल’ रैली के ढोंग से ‘एक्चुअल’ सच्चाई को छिपाना चाहती है। किसान और मजदूर भूखे मर रहे हैं। गरीबों की थाली खाली है। सरकार को इसकी चिंता नहीं है। सत्ता पाने के लिए चुनावी राजनीति में जुटी हुई है।

वर्चुअल रैली के विरोध में लेफ्ट पार्टी का विश्वासघात दिवस
बिहार के सभी वाम दल भाजपा के वर्चुअल रैली के विरोध में रविवार को विश्वासघात धिक्कार दिवस मना रहे हैं। वाम दलों ने जन शक्ति भवन के सामने अमरनाथ रोड पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह, भाकपा माले के धीरेंद्र झा, माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार , फॉरवर्ड ब्लॉक के अमेरिका महतो आदि नेता मौजूद थे।

पप्पू यादव ने शुरू किया बिहार बचा लो कैम्पेन
जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को सोशल मीडिया पर बिहार बचा लो मौका है कैंपेन की शुरुआत की। देश भर के जन अधिकार पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस कैंपेन के बारे में लोगों को बता रहे हैं।

बिहार भाजपा ने रविवार को होने वाली गृह मंत्री अमित शाह की ‘वर्चुअल’ यानी डिजिटल रैली को ‘रियल’ रैली के रूप में पेश करने की तैयारी की है। इस वर्चुअल रैली में वह सब होगा, जो आम रैलियों में होता है। जगह भले ही किसी मैदान के बदले डिजिटल प्लेटफॉर्म का होगा, लेकिन सामान्य रैली की तरह इसमें भी आगंतुकों का स्वागत और सम्मान से लेकर कुछ वक्ताओं का संबोधन होगा।

संबंधित खबरें
एक लाख रुपए का इनामिया मन्नू शाह कोर्ट में किया समर्पण
एक लाख रुपए का इनामिया मन्नू शाह कोर्ट में किया समर्पण

कुशीनगर । गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना में गत दिवस पशु तस्करों द्वारा एक…

मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र की मौके पर मौत
मार्ग दुर्घटना में पिता पुत्र की मौके पर मौत

तुर्कपट्टी थाना के मधुरिया चौहान पट्टी गांव के समीप नेशनल हाइवे पर बुधवार की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking