News Addaa WhatsApp Group Join करें

अयोध्या में सरयू में स्नान के दौरान आगरा के परिवार के 12 लोग पानी में बहे, बच्ची सहित सात को बचाया गया।

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 9, 2021  |  7:24 PM

834 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
अयोध्या में सरयू में स्नान के दौरान आगरा के परिवार के 12 लोग पानी में बहे, बच्ची सहित सात को बचाया गया।

अयोध्या में सरयू में स्नान के दौरान आगरा के परिवार के 12 लोग पानी में बहे, बच्ची सहित सात को बचाया गया

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

अयोध्या। शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या में काफी तेज बहाव वाली सरयू नदी में स्नान करने के दौरान आगरा के एक परिवार के 12 लोग पानी की धारा में बह गए। गुप्तार घाट की इस घटना के बाद खलबली मच गई। वहां पर पुलिस के गोताखोर अब इन सभी की खोजबीन में लगे हैं।

जल पुलिस के साथ गोताखोरों ने डूबे हुए 12 लोगों में से सात को बचा लिया है। इनमें एक ढाई वर्ष की बच्ची भी है। इनको जिला अस्पताल भेजा गया है। मौके पर अयोध्या के कमिश्नर तथा जिलाधिकारी भी हैं।

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के एक परिवार के 15 लोग अयोध्या में दर्शन तथा भ्रमण पर पहुंचे थे। इसी दौरान यह लोग गुप्तार घाट पर सरयू नदी में स्नान करने सरयू नदी में उतरे।

पानी के तेज बहाव में आने के कारण यह लोग डूबने लगे तो परिवार के अन्य लोगों ने उनको बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। पहले से पानी में डूब रहे लोगों को बचाने के प्रयास में बाकी लोग भी काफी गहराई में चले गए।

गुप्तार घाट पर एक साथ 12 लोगों के सरयू नदी में डूबने की सूचना पर जल पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस के गोताखोर डूबे लोगों को खोजने में लगे हैं। राहत कार्य में आधा दर्जन से अधिक नाव तथा स्टीमर को लगा दिया गया है। पानी की धारा तेज होने के कारण डूबे लोगों के काफी आगे तक बहने की संभावना है।  

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking