सुकरौली बाजार/कुशीनगर | अवध शुगर मिल एव एनर्जी लिमिटेड ढ़ाढ़ा-हाटा, कुशीनगर के अधिशासी अध्यक्ष करन सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया की वर्ष 2020- 2021 के पेराई सत्र का शुभारंभ 26 नवंबर2020 को शुभारम्भ किया जाएगा। जिसमें कोविड-19 भयंकर महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए किसी प्रकार का मिल प्रबंधन द्वारा सार्वजनिक आयोजन उचित प्रतीत न होने के कारण नहीं किया जा रहा है।उन्होंने कहा किसान भाइयों के परिवार की सुरक्षा ही हमारे लिए सर्वोपरि है। इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना है कोई भी किसान या उसका परिवार इसके दुष्प्रभाव मे न आये। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व वर्षो की भाति बाद में पेराई सत्र का शुभारंभ किसान भाइयों की उपस्थिति में करेंगे।उन्होंने कहा की यह बर्ष कोरोना महामारी के कारण अपने शुभचिंतकों को आमंत्रित नहीं कर पा रहे है। जो हमारे लिए पीड़ादायक है, पूर्व की भाति मिल को आप सभी का सहयोग मंगल कामनाएं प्राप्त होती रहे।
खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…
कुशीनगर। मोबाइल चोरी कर उसका लॉक तोड़ने, सिम और जीमेल के जरिए बैंकिंग से…
कुशीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कसया पुलिस…
हाटा, कुशीनगर। तहसील लेखपाल संघ ने बुधवार को नवागत उपजिलाधिकारी आई ए एस मयंक…