हाटा/कुशीनगर । अहिरौली बाजार चौराहे पर स्थित एक डीजे व सजावट की दुकान से अज्ञात चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये का सामान चुराकर चोर चंपत हो गए।चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बगरादेउर देवी निवासी कमलेश कुमार की अहिरौली बाजार चौराहे पर थाने से कुछ दूरी पर डीजे व सजावट की दुकान है। दुकान के छत पर चढ सिढी के रास्ते मंगलवार की रात दरवाजा तोड़ सामान उठा ले गए। प्रतिदिन की तरह सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो सामान तितर-बितर देख हैरान रह गया और पुलिस को मामले की सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यवायी का भरोसा दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कान्त राय ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है,मामले की जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास गांव में शनिवार देर शाम…
कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…
जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…