News Addaa WhatsApp Group Join करें

आइए जानें कब आएंगें महाराष्ट्र बोर्ड १०वीं और १२वीं के रिजल्ट

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2020  |  6:58 AM

1,534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आइए जानें कब आएंगें महाराष्ट्र बोर्ड १०वीं और १२वीं के रिजल्ट

Maharashtra HSC SSC Results date 2020: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) एसएससी (10वीं) और एचएससी (12वीं) का रिजल्ट जुलाई में जारी होगा। ये जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट ( Maharashtra HSC Result 2020 या Maharashtra 12th Result 2020 ) की घोषणा जुलाई मध्य में और महाराष्ट एसएससी रिजल्ट ( Maharashtra SSC Result 2020 या Maharashtra 10th Result 2020 ) की घोषणा जुलाई अंत में की जाएगी।

आपके लिए और..- मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152...

नतीजों की घोषणा होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट maharesult.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले करा ली थी। जबकि 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे।

पिछले वर्ष एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 82.82% और लड़के 72.18% पास हुए थे।

वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 85.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 90.25 प्रतिशत लड़कियां जबकि लड़के 82.40 प्रतिशत पास हुए थे। 4470 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे। कोंकर्ण जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा था और नागपुर का सबसे खराब। स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 76.45 फीसदी, साइंस में 92.60 फीसदी और कॉमर्स में 88.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल
चोरी की बाइक के साथ शातिर गिरफ्तार, पटहेरवा पुलिस ने बरामद की मोटरसाइकिल

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस…

तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज
तमकुहीराज थाने में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की पैनी नजर, रजिस्टर से रात्रि गश्त तक जांची पुलिसिंग की नब्ज

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ…

स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े
स्कूली विवाद ने ले ली करन की जान, ईंट बनी ‘आला कत्ल’; हत्या के दो आरोपी कप्तानगंज पुलिस के हत्थे चढ़े

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों के विवाद के दौरान हुए खूनी संघर्ष…

मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना
मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर पर कुशीनगर पुलिस का ‘हंटर’! 152 वाहनों पर कार्रवाई, 11.51 लाख का जुर्माना

कुशीनगर। सड़क पर बाइक और अन्य वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking