खड्डा, कुशीनगर। सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 31 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे एक 21 वर्षीय युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान कैफ मोहम्मद के रूप में हुई है। उसके लापता होने के बाद परिजन काफी परेशान हैं और उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। कोठीभार में इस मामले में गुमशुदगी दर्ज है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैफ मोहम्मद निवासी ग्राम नौगावां, पोस्ट बरवारतनपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया, जनपद कुशीनगर का रहने वाला है।
उसकी उम्र करीब 21 वर्ष और रंग गोरा बताया गया है। वह 31 अक्टूबर को सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। गुम होने के 5 दिन बाद भी युवक का पता सुराग नहीं मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है और किसी अनहोनी की आशंका जता स्वजनों का बुरा हाल है। घर वाले सिसवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन द्वारा भटककर कहीं जाकर गुम होने की भी आशंका रहे हैं।
फिलहाल पिता नसीरूद्दीन ने 2 नवम्बर को महराजगंज जनपद के कोठीभार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा पुलिस से छानबीन कर मदद की गुहार लगाई है।
हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…
कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…
कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…