News Addaa WhatsApp Group Join करें

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 4, 2026  |  9:25 PM

27 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ WhatsApp
Responsive image

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विधायक मोहन वर्मा के प्रयासों के बाद उत्तर प्रदेश शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में इसके पुनर्निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित कर अग्रिम कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए हैं।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

इस संबंध में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव चंद्र शेखर मिश्र ने 3 नवंबर 2026 को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश को पत्र जारी किया है। पत्र में कुशीनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली के पुनर्निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था नामित किए जाने और आगे की कार्रवाई शीघ्र करने का निर्देश दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। लंबे समय से भवन जर्जर होने के कारण स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत है। उन्होंने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाटा विधानसभा के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking