News Addaa WhatsApp Group Join करें

आशा संगिनीयों ने लगाया वी.पी.एम. और वी.सी.पी.एम.पर कमीशन लेने का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 18, 2020  |  2:51 PM

1,416 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आशा संगिनीयों ने लगाया वी.पी.एम. और वी.सी.पी.एम.पर कमीशन लेने का आरोप WhatsApp
Responsive image

राजेश चौहान की रिपोर्ट
आशा संगिनीयों ने लगाया वी.पी. एम. व वी.सी. पी.एम.पर कमीशन लेने का आरोप
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग

आपके लिए और..- छठ घाटों की सुरक्षा में मुस्तैद चौकी प्रभारी ने पेश...

रामकोला कुशीनगर:-

रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र क्षेत्र के आशा संगिनियों ने जिला अधिकारी कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर बी.पी.एम.व बी.सी.पी.एम. पर लगाया कमीशन लेने का आरोप, साथ ही बिना संगीनीयो के अभिलेखीकरण के ही कर दिया जाता है आशाओं का भुगतान। मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला क्षेत्र के बीस से पचीस हजार के आबादी पर आशा संगीनीयो का चयन हुआ है जिसके अधीन दो से तीन उप केंद्र आते हैं जिसका प्रोत्साहन भुगतान बी.पी.एम. व बी.सी.पी.एम. के माध्यम से किया जाता है पर कमीशन के चक्कर में मार्च से लेकर मई तक का मानदेय लटका हुआ है ,साथ ही गाइड लाइन के अनुसार आशा संगीनी द्वारा प्रतिमाह अपने क्षेत्र के आशाओं का भुगतान वाउचर का अभीलेखीकरण किया जाना है ।लेकिन कुछ वर्षों से जिम्मेदार लोगों द्वारा आशाओं से डायरेक्ट बिल वाउचर लेकर भुगतान कर दिया जाता है ,संगीनी रजिस्टर में आशा भुगतान अंकित नहीं हो पाता है इस संबंध में जिला अधिकारी कुशीनगर को शिकायती पत्र देकर आशा संगिनीओ ने न्याय का गुहार लगाया है। जिसमे जिला अधिकारी सी.एम.ओ. कुशीनगर को आदेशित करते हुए जांच कर आख्या देने के लिए आदेशित किया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी रामकोला से जानकारी लेने पर बताया कि इसके विषय मे पुरी जानकारी नहीं है साथ यह भी बताया कि आशाओं का भुगतान ए एन एम के द्वारा प्रस्तुत बिल वाउचर के माध्यम से किया जाता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब
व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सज-धजकर तैयार छठ घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…

क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक
क्रिटिकल मतदेय स्थलों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने थानाध्यक्षों संग की बैठक

हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में वांछित गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking