News Addaa WhatsApp Group

एसडीएम ने किया बूथों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 7, 2021  |  6:26 PM

533 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसडीएम ने किया बूथों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
  • एसडीएम उपमा पाण्डेय ने श्रीगांधी किसान इण्टरमीडिएट कालेज के मतदान बूथ का किया औचक निरीक्षण

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा की उपजिलाधिकारी उपमा पाण्डेय रविवार को मतदाता बूथों पर नये मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए लगे कैम्पों का औचक निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में हरहाल में सभी बूथों पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर लेने वालों को नये मतदाता के रूप में जोड़ने की हिदायत दी।

आज की हॉट खबर- प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा...

नवम्बर माह में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में एसडीएम श्रीमती उपमा पाण्डेय श्री गांधी किसान इण्टरमीडिएट कालेज खड्डा में बने विशेष कैम्प का औचक निरीक्षण किया जहां सभी बीएलओ उपस्थित मिले। एसडीएम श्रीमती पाण्डेय ने कहा कि नवम्बर माह के 1 से 30 नवम्वर तक विधानसभा निर्वाचन मतदाता सूची में नये मतदाताओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। महिने के 7 नवम्वर, 13 नवम्वर, 21 व 28 नवम्बर को विधानसभा के सभी बूथों पर विशेष अभियान चलाकर नये मतदाताओं को जोड़ा जाएगा। इस दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथों पर फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी, जिसे देखकर मतदाता यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं, यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है, यदि कोई गलती है तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं।

कहा कि लोकतंत्र में मतदान अति आवश्यक है। जागरूक युवा मतदाताओं में देश के विकास के प्रति उत्साह ही विकास का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दौरान बीएलओ सुनिता यादव, नगर पंचायत के लिपिक रमेश श्रीवास्तव सहित अन्य बीएलओ आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया
“साली को सीने से नहीं, गोली से लगाया!” : तमकुहीराज में जीजा का खूनी खेल, हत्या के बाद खुद को भी उड़ाया

कुशीनगर । जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह…

शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल
शिक्षा वह शक्ति है जो समाज और राष्ट्र को नई दिशा प्रदान करतीं हैं: शिवदयाल

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।सुकरौली विकास खंण्ड क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली बाजार स्थित उमा टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अध्ययनरत…

तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत
तेज ठोकर से बाइक सवार घायल, एक युवक की मौत

खड्डा -मठियां मार्ग पर ई रिक्शा पलटी, सभी सवार हुए घायल  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking